गुरुद्वारा दु:ख निवारण साहिब में कीर्तन
भास्कर न्यूज - लुधियाना
गुरुद्वारा दु:ख निवारण साहिब में अमृत समय से सिमरन साधना, सुखमनी साहिब, पांच बाणियों का पाठ करवाया गया। जिसमें आसा की वार भाई हरप्रीत सिंह जी श्री अमृतसर वाले, कथा ज्ञानी गुरदीप सिंह जी विद्वान और भाई नवदीप सिंह जी ऊना वाले, भाई वरिंदर सिंह जी लुधियाना वाले, धर्मवीर सिंह ईसवाल, भाई गुरमीत सिंह जी जवद्दी वालों के जत्थे द्वारा गुरबाणी कीर्तन कर संगत को निहाल किया।
साप्ताहिक चल रहे विशेष समागम सिमरन अभ्यास श्रद्धा और सत्कार सहित मनाए गए। इस समय गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार प्रितपाल सिंह ने बताया कि हर बुधवार को आयोजित किए जाने वाले नाम सिमरन समागम में दूर-दूर आई संगत ने हजारियां लगाई।
बीबी प्रीत कंवल कौर, बीबी जैसमीन और भाई सुखप्रीत सिंह अमृतसर वालों ने कीर्तनी जत्थों ने गुरबाणी शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। ज्ञानी राजिंदर पाल सिंह राजू वीरजी ने जपुजी साहिब और चौपाई साहिब के पाठ किए। इस दौरान गुरु जी का अटूट लंगर वितरित किया गया। इस मौके पर अवतार सिंह, कुलदीप सिंह, जैमल सिंह, रणदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, अमरजीत सिंह, सतनाम सिंह, मनिंदर पाल सिंह, राजिंदर पाल सिंह, गुरविंदर सिंह मौजूद रहे।