एथलीट चैंपियनशिप में पहुंचे 20 स्कूल
भास्कर न्यूज - लुधियाना
गुरु नानक इंजीनयिरिंग कॉलेज में 4 इंटर स्कूल एथलीट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने एथलीट मीट में हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्य मेहमान के सिमरजीत बैंस थे। वही प्रेसिडेंट कृष्ण कुमार शामिल हुए। एथलीट मीट में 20 स्कूलों ने भाग लिया। इस मीट में अंडर 19 लड़कियों की 100 मीटर रेस, अंडर 14 लड़कों में 400 मीटर रेस, अंडर 10 लड़कों में 100 मीटर रेस हुई।अंडर 19 लड़कियों में दिशा पब्लिक स्कूल की राज कौर ने पहला, जीएसएस की नीदर कौर ने दूसरा तथा साहिब पब्लिक स्कूल की गुरप्रीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर रेस लड़कों में पवन मॉडल स्कूल के सन्नी ने पहला स्थान, टैगोर बलविंदर के चरणजीत ने दूसरा तथा लक्की ने तीसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर रेस लड़कों में ननकाना साहिब के ऊधम सिंह ने पहला, आरवी मॉडल स्कूल के कमल ने दूसरा तथा सलीम खान ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस एथलीट मीट में बेस्ट एथलीट अंडर19 में जीएसएस स्कूल कंधेर कलां ने पहला, अंडर 14 लड़कों में दिशा पब्लिक स्कूल ने दूसरा, अंडर 10 लड़कियों में एनएसपी स्कूल ने तीसरा स्थान और अंडर ब्वॉयज लड़कों में अर्बन मॉडल स्कूल ने चौथा स्थान हासिल किया।