पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशाखोरी के लिए गठबंधन सरकार जिम्मेदार : दीवान

नशाखोरी के लिए गठबंधन सरकार जिम्मेदार : दीवान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के प्रधान पवन दीवान ने पंजाब में नशाखोरी, बेरोजगारी, बदहाल कानून व व्यवस्था, पतली आॢथक हालत, महंगी बिजली जैसी गंभीर समस्याओं के लिए अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने अफसोस जताया कि सरकार इन समस्याओं का हल निकालने के प्रति गंभीरता दिखाने की बजाय लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। दीवान पार्क स्ट्रीट, कॉलेज रोड स्थित वार्ड नं. 54 के नवनियुक्त प्रधान गुरजोत सिंह गोलू द्वारा आयोजित कार्यकर्ता बैठक को संबोधित कर रहे थे।
दीवान ने कहा कि नशाखोरी पंजाब के भविष्य के सामने आज एक गंभीर चुनौती बनकर खड़ी हो चुकी है। ऐसे में ड्रग्स रैकेट में हुई गिरफ्तारियों के बाद हुए खुलासों ने सरकारी तंत्र पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि राज्य के राजस्व मंत्री सहित कई अन्य मंत्री, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी व सत्ताधारी पार्टी के नेता ही ऐसे अपराधों में शामिल हों, तो कानून व व्यवस्था कायम करने की जिम्मेदारी कौन निभाएगा? इसी तरह, राज्य सरकार की उद्योग विरोधी नीतियों के चलते इंडस्ट्री दूसरे राज्यों को पलायन कर रही है, जिसका कारण सरकार द्वारा आए दिन नए-नए इंडस्ट्री विरोधी फैसले लेना है।
इस अवसर पर उन्होंने गुरजोत सिंह गोलू को वार्ड नं. 54 के प्रधान और विजय थापर को इसी वार्ड के उप प्रधान का नियुक्ति पत्र भी सौंपा। जहां अन्यों के अलावा रोहित पाहवा, सिंह बंटी, सतविंदर जवद्दी, सुरजीत सिंह साधुगढ़, राहुल डुलगच, मोहम्मद अली, वी.के बांसल, जोगिंदर लाल अरोड़ा, रुपेश सोफत, ऋषि बटला, सुमित मित्तल, ्रकुलवंत कक्कड़, मोहित जैन भी मौजूद रहे।