- Hindi News
- शहीद बाबा दीप सिंह के जन्म दिवस पर दीवान सजा
शहीद बाबा दीप सिंह के जन्म दिवस पर दीवान सजा
भास्कर न्यूज - लुधियाना
शहीद बाबा दीप सिंह जी दयावान सोसायटी और गुरुद्वारा सिंह सभा प्रताप नगर की समूह प्रबंधक कमेटी के सहयोग से शहीद बाबा दीप सिंह जी के जन्म दिवस को समर्पित धार्मिक दीवानों का आयोजन गुरुद्वारा सिंह सभा अकाल साहिब प्रताप नगर गली नंबर 1 में शुरू किया गया। भाई हरजिंदर सिंह जी गुरुद्वारा संत आश्रम धबलान((राडा)) वालों ने कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया। भाई हरजिंदर सिंह जी ने गुरबाणी शब्द विचारों की सांझ के साथ गुर संगत को प्रेरित किया। समाप्ति उपरांत गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया। इस मौके पर सोसायटी के प्रधान गुरदेव सिंह, कुंदन सिंह, सोहन सिंह, जसबीर सिंह, हरदीप सिंह, सुखविंदर सिंह, अमरजीत सिंह, रणजीत सिंह, हरजिंदर सिंह, और अन्य लोग भी मौजूद रहे।