- Hindi News
- सर्फ सेफ से दे रहे इंटरनेट के सही प्रयोग की जानकारी
सर्फ सेफ से दे रहे इंटरनेट के सही प्रयोग की जानकारी
भास्कर न्यूज - लुधियाना
गुरु नानक पब्लिक स्कूल और पीएयू स्कूल में सेफ सर्फिंग पर सेमिनार का आयोजन किया गया। ओपेरा सॉफ्टवेयर की ओर से इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया ((आईएएमएआई)) के विशेषज्ञों के सहयोग से देशभर में सेमिनार करवाए जा रहे हैं।
27 व 28 जनवरी को हुए इस सेमिनार में युवा लोगों को उन तकनीकों के विषय में शिक्षित किया गया जोकि सुरक्षित एवं उपयोगी वेब-सर्फिंग अनुभव में उनकी मदद करेंगी। गौरतलब है कि ओपेरा आईएएमएआई के साथ मिलकर भारत में अपने सर्फ सेफ कैंपेन के माध्यम से युवाओं में स्वस्थ इंटरनेट ब्राउजिंग आदतों के महत्व के विषय में जागरुकता फैलाने का कार्य कर रहा है। ओपेरा सॉफ्टवेयर के साउथ एरिया के वाइस प्रेसिडेंट ने कहा कि इंटरनेट जानकारी लेने का अच्छा जरिया है। लेकिन बच्चों को इसके सही जानकारी और सही उपयोग के लिए प्रेरित करना जरूरी है।
आईएएमएआई के सलाहकार रक्षित टंडन ने बताया कि मौजूदा समय में सुरक्षा ज्यादा अहमियत रखती है। बच्चे काफी कम उम्र में नेट सर्फिंग शुरू कर देते हैं। जिससे कई बार बड़ी मुश्किलों में फंस जाते हैं। पेरेंट्स इंटरनेट प्रयोग के लिए उन्हें रोक भी नहीं सकते। इसलिए बच्चों को ही सेफ सर्फिंग की जानकारी देकर समस्या को कम किया जा सकता है।
इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया करवा रहे सेमिनार