पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएमएल मुंजाल यूनिवर्सिटी गुडग़ांव में होगी शुरू

बीएमएल मुंजाल यूनिवर्सिटी गुडग़ांव में होगी शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
हीरो ग्रुप द्वारा गुडग़ांव के सिद्धरावली में इस साल से खुलने जा रही बीएमएल मुंजाल यूनिवर्सिटी ((बीएमयू)) के बारे में लुधियाना के लोगों को जानकारी देने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। सिद्धरावली स्थित बीएमयू के चेयरमैन सुनील कांत मुंजाल और डायरेक्टर अक्षय मुंजाल ने पत्रकार वार्ता का संबोधन किया। सुनील कांत मुंजाल ने बताया कि इस यूनिवर्सिटी को खोलने का मुख्य मकसद ही युवाओं को इंटरनेशनल लेवल तक पहुंचाना है। यूनिवर्सिटी में अमेरिकन पैटर्न के हिसाब से पढ़ाई करवाई जाएगी। इसी के चलते फिलहाल दो स्कूल खोले जा रहे हैं जिसमें स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नॉलॉजी और स्कूल ऑफ मैनेजमेंट खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य मकसद भारत में शिक्षा के स्तर को बदलने के साथ ही पूरे विश्व के साथ एक रिश्ता बनाना है जहां जानकारी को साझा किया जाए। उन्होंने कहा कि जल्द ही स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर, स्कूल ऑफ लॉ और स्कूल ऑफ लिबरल आटर््स भी जल्द ही खोला जाएगा। 40 फीसदी तक प्रैक्टिकल जानकारी ही दी जाएगी यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर अक्षय मुंजाल ने बताया कि मल्टीडिस्पिलनरी बीएम यूनिवर्सिटी में थ्योरी पढ़ाए जाने के साथ ही प्रैक्टिकल की भी जानकारी दी जाएगी। 40 फीसदी तक प्रैक्टिकल शिक्षा दी जाएगी। इंपीरियल कॉलेज ऑफ लंदन है मेन्टोर : सुनील कांत मुंजाल ने बताया कि इस इंडो वेस्टर्न यूनिवर्सिटी के कैंपस को एचओके अमेरिका ने डिजाइन किया है। जहां टेक्नॉलॉजी का भी काफी इस्तेमाल होगा जिसमें स्पोक और मूक्स जैसी तकनीक को स्टूडेंट्स को सिखाया जाएगा। स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के मेन्टोर इंपीरियल कॉलेज ऑफ लंदन रहेगा जो सिलेबस बनाने के साथ ही स्टूडेंट्स की सुविधाओं का और फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम भी चलाएगा। इसके साथ ही बीटेक के स्टूडेंट्स को भी इंपीरियल कॉलेज बिजनेस स्कूल में एक साल का एमएससी प्रोग्राम के तहत स्टडी करने का मौका भी दिया जाएगा। वहीं, क्रैडिट पाठ्यक्रम और लंदन में इनोवेशन कैंप में भी हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।