पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना - हैबोवाल के रहने वाले एक युवक की रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पता चलते ही थाना जीआरपी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। युवक की पहचान रोहित के रूप में की गई है। जांच अधिकारी ने बताया कि रोहित के पिता राजिंदर 14 साल पहले विदेश गए थे। जहां उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। रोहित इकलौता बेटा था। उसके रिश्तेदारों ने बताया कि वह दिल्ली में किसी मोबाइल कंपनी में काम करता था। कुछ दिन पहले ही किसी अन्य कंपनी में इंटरव्यू देकर आया था। उसके बाद वह मानसिक रूप से परेशान था। आशंका जताई जा रही थी कि उसने आत्महत्या की है। जांच अधिकारी के अनुसार रोहित जब रेलवे ट्रैक पार कर रहा था तो अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। देर रात दोमोरियया पुन के निकट भी ट्रेन के नीचे आने से किसी की मौत हो गई।