पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रॉपर्टी टैक्स के 50 करोड़ निगम ने सड़कों की मरम्मत की बजाए देनदारी में खर्च दिए

प्रॉपर्टी टैक्स के 50 करोड़ निगम ने सड़कों की मरम्मत की बजाए देनदारी में खर्च दिए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यशपाल शर्मा - लुधियाना
नगर निगम को इस वित्तीय वर्ष में प्रॉपर्टी टैक्स के जरिए करीब 50 करोड़ रुपए की आमदनी हुई है। इस रकम से शहर की टूटी सड़कों और गलियों की मरम्मत की जानी थी। लेकिन निगम ने उक्त 50 करोड़ रुपये अपनी पिछले दो महीने की देनदारी चुकाने में खर्च कर दिए हैं। इस रकम को निगम स्टाफ की सैलरी, बिजली का बिल और कर्ज अदायगी की किस्तों में खर्च कर दिया गया है। अब नगर निगम का खजाना पूरी तरह से खाली हो चुका है। शहरवासी इस आस में थे कि प्रॉपर्टी टैक्स से जुटाया जाने वाला फंड निगम शहर की सड़कों व गलियों की मरम्मत पर खर्च करेगा। निगम सड़कों की मरम्मत व रि-डिजाइनिंग के लिए करीब 150 करोड़ रुपये से अधिक के टेंडर लगा चुका है। अब मौजूदा सूरतेहाल में यह सवाल उठ खड़ा हुआ है कि इसके लिए फंड कहां से जुटाया जाएगा? क्योंकि गत सप्ताह दो दिन की बारिश ने शहर की सड़कों को बड़े-बड़े गड्ढों में तबदील कर दिया है। अब इस समस्या का समाधान निगम के पास भी मौजूद नहीं है। निगम अधिकारी अंदरखाते 50 करोड़ का कर्ज लेने की तैयारी की जा रही है।



एक महीना और करना पड़ सकता है इंतजार

इन सड़कों की मरम्मत में करीब एक महीना और लगेगा। तापमान में गिरावट के चलते निगम का हॉट मिक्स प्लांट बंद है। वहीं कई सड़कों के निर्माण का वर्क ऑर्डर जारी होने के बावजूद कॉन्ट्रैक्टर भी कम तापमान में काम शुरू नहीं कर पा रहे हैं। नियमों के मुताबिक 15 डिग्री से कम तापमान में सड़कों पर लुक का काम नहीं किया जा सकता है।

निगम आय के स्रोत