पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंटर स्कूल टूर्नामेंट का फाइनल 1 को

इंटर स्कूल टूर्नामेंट का फाइनल 1 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना - एसडीपी स्पोट्र्स एकेडमी की ओर इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में बीवीएम किलचू नगर और जीएमटी जालंधर की टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस अवसर पर क्रिकेट टूर्नामेंट में एसडीपी और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मैच खेला गया। जिसमें एसडीपी स्कूल ने सरकारी स्कूल को 27 रनों से हराया। टूर्नामेंट में एसडीपी स्कूल ने 20 ओवरों में 160 रन बनाए। जिसके चलते सरकारी स्कूल की टीम 133 रनों का पीछा करते हुए ऑल आउट हो गई। इसी के साथ दूसरा मैच सेंट जीडीएस और ओपी गुप्ता एसडीपी मॉडल स्कूल के बीच खेला गया। इस मैच में एसडीपी स्कूल ने 20 ओवरों में 159 का स्कोर खड़ा किया। टूर्नामेंट में सेंट जीडी एस स्कूल की टीम लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब नहीं हो सकी। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 1 फरवरी को खेला जाएगा।