पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एससीडी कॉलेज की गेस्ट फैकल्टी ने किया क्लासेस का बहिष्कार

एससीडी कॉलेज की गेस्ट फैकल्टी ने किया क्लासेस का बहिष्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
एससीडी गवर्नमेंट कॉलेज की गेस्ट फैकल्टी ने पंजाब सरकार की अनदेखी के कारण क्लासेस का बहिष्कार कर दिया। मनजिंदर सूद के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस कार्यक्रम में सभी विभागों के गेस्ट फैकल्टी लेक्चरर ने रोष प्रदर्शित किया। मनजिंदर सूद ने कहा कि पिछले 12 सालों से वे अपनी मांगों को मनवाने को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन सरकार पर किसी भी तरह का कोई असर नहीं है। उन्होंने कहा कि वे रेगुलर लेक्चरर के समान ही योग्यता रखते हैं। लेकिन रेगुलर लेक्चरर को 70 हजार से 1 लाख रुपये वेतन मिलता है। वहीं गेस्ट लेक्चरर को 7 से 10 हजार रुपये तक दिए जाते हैं। उन्होंने सरकार से मांग रखी है कि उन्हें सरकारी कोष से 12 महीने सेलरी दी जाए। क्योंकि वे सरकार द्वारा स्वीकृत रिक्त पदों पर ही काम कर रहे हैं। उन्होंने यही मांग रखी है कि 26 जनवरी को बठिंडा में हुए 50 लेक्चररों की गिरफ्तारी को भी रद्द किया जाए। सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती उनका ये संघर्ष जारी रहेगा।