पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाउसटैक्स अदायगी न देने पर दुकान सील, 3.60 लाख भी वसूले

हाउसटैक्स अदायगी न देने पर दुकान सील, 3.60 लाख भी वसूले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रमुख संवाददाता - लुधियाना
नगर निगम डी जोन की हाउसटैक्स शाखा ने बुधवार को सुपरिटेंडेंट जेएस सेखों की अगुवाई में हाउसटैक्स की बकाया अदायगी न देने के चलते धोबी घाट के नजदीक एक दुकान सील कर दी। उक्त टीम ने लाइफलाइन अस्पताल के समीप गाबा होजरी से 3.48 लाख रुपए की रिकवरी को भी अंजाम दिया। इसके अलावा चार अन्य दुकानों से करीब 15 हजार रुपए वसूले।
घुमारमंडी में निगम व ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त रूप से हटाई रेहडिय़ां
वहीं देर शाम में नगर निगम की तहबाजारी टीम व ट्रैफिक पुलिस ने एक साथ घुमारमंडी मेन रोड पर धावा बोलते हुए 10 रेहडिय़ां उठा डाली। सुपरिटेंडेंट जेएस सेखों की अगुवाई में उक्त टीम ने खालसा कालेज फार वूमेन के बाहर लगने वाली हॉट पॉट वैन को भी उक्त टीम ने अपने कब्जे में ले लिया।