- Hindi News
- जनता नगर में पीपीसीबी की कार्रवाई निंदनीय : ठकुराल
जनता नगर में पीपीसीबी की कार्रवाई निंदनीय : ठकुराल
७ फरवरी तक कार्रवाई न करने की मांग की
भास्कर न्यूज - लुधियाना
मिक्स लैंड यूज इलाकों में चल रही प्रदूषित इकाइयों पर पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की सख्त कार्रवाई का जनता नगर स्मॉल स्केल मैन्युफे - र एसोसिएशन ने कड़ी निंदा की है। एसोसिएशन के प्रधान जसविंदर सिंह ठकुराल ने कहा कि बोर्ड ने एकदम से सख्ती के रुख से बड़े तो क्या छोटे उद्योग भी खत्म हो जाएंगे।
बोर्ड का मकसद प्रदूषण खत्म करना होना चाहिए ना कि फैक्ट्रियां बंद करना। उन्होंने कहा कि बोर्ड एक तरफ इलाकों में सहमति पत्र लेने के लिए सात फरवरी तक का समय दे रहा है, दूसरी ओर फैक्ट्रियां बंद करने की कार्रवाई भी कर रहा है। जिसके अंतर्गत जनता नगर डिवीजन के 40 फैक्ट्रियों के कनैक्शन काटने के आदेश जारी कर दिए हैं। जिस पर कार्रवाई करते हुए 10 के कनेक्शन भी काट
दिए गए हंै। उन्होंने बोर्ड से कम से कम सात फरवरी कार्रवाई न करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि बार-बार फैक्ट्रियों मालिकों को परेशान किया जा रहा है। लेकिन सुविधा के नाम पर कोई चीज सरकार की ओर से नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे ही कार्रवाई जारी रही तो एक दिन लुधियान की इंडस्ट्री तबाह हो जाएगी। इसका जिम्मेदार कार्रवाई करने वाले
अधिकारी होंगे।