वार्षिक पुरस्कार वितरण का आयोजन
लुधियाना - बाबा श्री चंद पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने देशभक्ति गीत, बच्चों को बुराइयों से दूर रहने के प्रति नाटक, गिद्दा और भांगड़ा पेश किया। इस समारोह के मुख्य मेहमान एसजीपी लेजिस्लेटिव दक्षिणी असेंबली के मेंबर बलविंदर सिंह बैंस शामिल हुए। उन्होंने स्कूल में पहुंच कर समारोह की शान को और बढ़ाया। इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल दलविंदर सिंह बेदी ने अपने संदेश द्वारा बच्चों को अच्छे नागरिक बनने और बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इसी तहत स्कूल की डायरेक्टर रणबीर कौर ने होनहार बच्चों को पुरस्कार मिलने पर बधाई दी और आगे भी मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर जरनल सेक्रेटरी मनप्रीत सिंह ने आए हुए मेहमानों का धन्यवाद किया।