पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंजाबी साहित्य एकेडमी ने करवाया राष्ट्रीय सेमिनार

पंजाबी साहित्य एकेडमी ने करवाया राष्ट्रीय सेमिनार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
पंजाबी साहित्य एकेडमी की तरफ से पंजाब युनिवर्सिटी, चंडीगढ़ के सहयोग के साथ पंजाबी भवन में राष्ट्रीय सेमिनार में कहानी की सिरजन प्रकिया का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन प्रोफेसर अरुण ग्रोवर ने किया। इस मौके प्रोफेसर अरुण ग्रोवर ने कहा कि मेरा विषय ज्ञान है मगर कला व साहित्य मेरे जीवन का अनमोल अंग है। हमारी तरफ से एक भाषा की जगह अनेक भाषाएं व अनेक सभ्याचार को आरंभ कर उसमें बढावा दिया जा रहा है। इस मौके प्रो. एसएस जोहल ने कहानी का संवाद के बारे में लोगों को जानकारी दी। इस सेमिनार समारोह में पंजाबी कथाकार प्रो. गुलजार सिंह संधू, प्रो. गुरभजन सिंह गिल व मोहन भंडारी मुख्य महमान के रुप में हाजिर हुए। इस मौके प्रो. सुखदेव सिंह, डॉ शरनजीत कौर, प्रो. किरपाल कजाक, डॉ प्रिथी राज कालिया, सूफी अमरजीत, सतनाम ढाह, नरपिंदर रतन, डॉ गुरपाल सिंह संधू, सतपाल सहगल, शिव नाथ, राम अर्श, गुरनाम कंवर, गुलजार पंधेर आदि उपस्थित थे।