- Hindi News
- फैक्ट्री वैन और ट्रक में टक्कर, 1 की मौत
फैक्ट्री वैन और ट्रक में टक्कर, 1 की मौत
लुधियाना - बुधवार सुबह साहनेवाल के गांव भैरो मुन्ना के पास फैक्ट्री वैन और ट्रक में हुई टक्कर में एक वर्कर की मौत हो गई। जबकि एक महिला समेत 12 लोग घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है। मरने वाला बिहार का रहने वाला भीम कुमार है। जबकि घायलों की पहचान विनोद, लिल्ली, विनोद कुमार, देव चंद, अखिलेश, विपन, निर्मल सिंह, मुरारी पांडे, कमलेश कुमार, नागिन कुमार, दविंदर कौर और वैन ड्राइवर सुखदीप सिंह है। सुखदीप सिंह और दविंदर कौर को कोहाड़ा के गुरु कृपा अस्पताल में जबकि बाकी सभी को दोराहा के राजवंत अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हादसा इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज दूर तक सुनाई दी और गांव के लोग घरों से बाहर आ गए।