मेडिकल चैकअप कैंप 2 फरवरी को
भास्कर न्यूज - लुधियाना
हड्डियों के रोगो की जांच के लिए 2 फरवरी को मुफ्त मेडिकल चैकअप कैंप प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप गिल रोड स्थित लाइफ लाइन अस्पताल में दैनिक भास्कर के सहयोग से लगाया जा रहा है। जिसमें सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक सर गंगा राम अस्पताल में हड्डियों के माहिर डॉक्टर रविश छाबड़ा चेकअप करेंगे। इसके अलावा मरीजों को दवाइयां भी मुफ्त दी जाएगी और ब्लड शूगर का टेस्ट भी मुफ्त किया जाएगा।