पाक सूट्स की सेल सतलुज क्लब में कल से
लुधियाना - पाकिस्तानी की मशहूर टैक्सटाइल मिल बशीर टैक्सटाइल लुधियाना के सतलुज क्लब में 31 जनवरी से लेकर 2 फरवरी तक सेल लगाने जा रही है। इस बारे में हमें उनके डिस्ट्रीब्यूटर अमरजीत सिंह भाटिया ने बताया कि इस सेल में स्पेशल खद्दर सूट, लीनन सूट, प्रिंटर सूट्स, एंब्रायड्री सूट्स और इसके साथ मुख्य आकर्षण का केंद्र पाकिस्तानी कुर्तियां ओर हैवी एंब्रायड्री सूट्स और इसके अलावा प्योर जोरजट, शिफॉन के सूट्स हैं और कई बड़े ब्रांड इस प्रदर्शनी में भाग ले रहे हैं। इस बार पाकिस्तानी बैड शीट्स , पिल्लो कवर भी स्पेशल आकर्षण का केंद्र रहेंगे। यह प्रदर्शनी पिछले तीन साल से वाणी कलेक्शन के नाम से लुधियाना में काफी मशहूर है।
बिजनेस प्लस