- Hindi News
- फोर्टिस अस्पताल ने मुफ्त ऑर्थो और डाइबिटीज चेकअप कैंप लगाया
फोर्टिस अस्पताल ने मुफ्त ऑर्थो और डाइबिटीज चेकअप कैंप लगाया
लुधियाना - फोर्टिस अस्पताल की ओर से मुफ्त ऑर्थो और डाइबिटीज जांच शिविर का आयोजन किया गया। माई भागो गल्र्स कॉलेज रामगढ़ में लगाए गए इस कैंप में डॉक्टरों और तकनीशियनों की टीम ने 200 के करीब मरीजों की जांच की। डॉ. संजीव महाजन और कर्मवीर गोयल की अध्यक्षता में निशुल्क मधुमेह व ऑर्थो की जांच की। डॉ.संजीव महाजन ने कहा कि आजकल की जीवन शैली लगातार बदल रही है। जिसकी वजह से बीमारियां भी बढ़ती जा रही हैं। डॉ. कर्मवीर गोयल ने कहा कि हमारी टीम सब लोगों को स्वस्थ रखने के उद्देश्य से ही काम करते हैं। डॉ. संजीव महाजन ने कहा कि घुटने बदलने और विभिन्न समस्याओं को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही सफल सर्जरी के माध्यम से हिप रिप्लेसमेंट भी की जा चुकी है। अस्पताल की ओर से सीनियर सीटिजन व अन्य लोगों के लिए भी कंसलटेशन फीस पर फ्लैट 50 फीसदी की छूट रखी गई है। इसके साथ ही सर्जरी के लिए भी मरीजों को विशेष छूट दी जा रही है।