पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दीवान व डावर ने की वार्ड नं. 41 में ट्यूबवेल लगाने की शुरुआत

दीवान व डावर ने की वार्ड नं. 41 में ट्यूबवेल लगाने की शुरुआत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
वार्ड नं. 41 अधीन पड़ते जनकपुरी क्षेत्र, हरगोविंद नगर, नजदीक श्री हनुमान मंदिर में ट्यूबवैल स्थापित किए जाने का काम जिला कांग्रेस शहरी के प्रधान पवन दीवान व हलका विधायक सुरिंदर डाबर ने संयुक्त तौर पर शुरू किया। इस अवसर पर इलाका पार्षद पिंकी बांसल व ब्लॉक प्रधान गुरमुख सिंह मिट्ठू ने क्षेत्र में पानी संबंधी समस्या का हल करने के लिए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री व स्थानीय सांसद मनीष तिवारी का विशेषतौर पर धन्यवाद किया। केन्द्रीय मंत्री ने अपने क्षेत्रीय विकास फंड से वार्ड नं. 41 को ट्यूबवैल के लिए ग्रांट जारी की थी। इस मौके पर राजीव राजा, सन्नी कैंथ, रोहित पाहवा, रिंकू मल्होत्रा, मनमोहन सिंह, विपन मित्तल, दिनेश सिंगला, राकेश शर्मा बिट्टू, बबली, रेखा, ज्योति, मोना, मीना भी मौजूद रहे।