एसडीपी में एनएसएस कैंप का दूसरा दिन
लुधियाना - सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चलाये जा रहे एनएसएस कैम्प में एसडीपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान दस दिवसीय कैम्प में छात्रों को समाज सेवा के साथ ओर भी विभिन्न प्रकार की जानकारी दी गई। कैम्प के दूसरे दिन एनएसएस वालंटियर्स को माछीवाड़ा के प्रसिद्घ गुरूद्वारा चरण कंवल, गुरूद्वारा चौबारा साहिब के दर्शन करवायें गए। इस अवसर वालंटियर्स को गुरुद्वारों के इतिहास के बारे में भी अवगत
करवाया गया।