पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फॉर्म बेचने का जिम्मा सुविधा सेंटर को सौंपने की तैयारी में प्रशासन

फॉर्म बेचने का जिम्मा सुविधा सेंटर को सौंपने की तैयारी में प्रशासन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रमुख संवाददाता - लुधियाना
मिनी सेक्रेटेरिएट में सभी फॉर्म बेचने का काम सुविधा सेंटर को सौंपने की तैयारी चल रही है। आरोपी ठेकेदार का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए डीसी रजत अग्रवाल ने बुधवार को सुविधा सेंटर एडमिनस्ट्रेटर जरनैल सिंह से पूछा कि अगर फॉर्म बेचने का काम सुविधा सेंटर को करना हो तो तैयारी के लिए कितना समय चाहिए। जवाब में एडमिनस्ट्रेटर ने तीन दिन के समय की बात कही। इससे साफ है कि जल्द ही फॉर्म बेचने का काम सुविधा सेंटर को सौंप दिया जाएगा। हालांकि इस बाबत बुधवार को कोई फाइनल फैसला नहीं हो पाया। बता दें कि पिछले साल मिनी सेक्रेटेरिएट में फॉर्म बेचने का ठेका देने की बजाए इसे सुविधा सेंटर द्वारा ही बेचा जा रहा था।



बीते दिनों डीएल के महंगे फॉर्म की शिकायत डीसी से करने पर कारोबारी संजय की पिटाई ठेकेदार के कारिंदों ने डीसी ऑफिस के सामने ही कर दी थी। दो बेटों सहित हुई पिटाई की शिकायत पुलिस में करने पर पुलिस ने क्रॉस पर्चे का खौफ दिखा जबरन समझौता करवा दिया था। इसके बाद डीसी रजत अग्रवाल ने ठेकेदार को ठेका रद्द करने का नोटिस जारी करते हुए सोमवार 4 बजे तक का समय दिया था।

कारोबारी की पिटाई के बाद डीसी ने उठाया कदम

मिनी सेक्रेटेरिएट में ठेकेदार नहीं बेच पाएंगे फॉर्म