पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘फूड प्रोसेसिंग एंड मैनेजमेंट : अपॉरच्यूनीटी फॉर सेल्फ इंप्लाएमेंट’ पर सेमिनार

‘फूड प्रोसेसिंग एंड मैनेजमेंट : अपॉरच्यूनीटी फॉर सेल्फ इंप्लाएमेंट’ पर सेमिनार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना - सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट हार्वेस्टिंग इंजीनीरिंग एंड टेक्नोलोजी ((सीफेट)) द्वारा ‘फूड प्रोसेसिंग एंड मैनेजमैंट : अपॉरच्यूनीटी फॉर सेल्फ इंप्लाएमेंट’ पर दो दिवसीय नेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया। यह सेमिनार इंडियन सोसाईटी ऑफ एग्रीकल्चरल इंजीनियर्स ((पीएयू)) के सहयोग से संपन्न हुआ। एडिशनल डायरेक्टर जनरल डॉक्टर केके सिंह मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए। सीफेट के डायरेक्टर एसएन झा ने सेमिनार के थीम के बारे में चर्चा की। उन्होंने भारत में फूड प्रोसेसिंग सेक्टर की महत्ता के बारे में बताया। इस अवसर पर समारिका नामक पत्रिका और बीपीडी का भी विमोचन किया गया। इस मौके पर डॉक्टर बंगाली बाबू, एके सिंह, आरके गुप्ता आदि मौजूद थे।