पुरानी रंजिश में मारपीट घायल किया
लुधियाना - थाना डिवीजन नंबर 2 के इलाके अमरपुरा में मंगलवार को हुए झगड़े के बाद बुधवार को फिर कुछ युवकों ने लाहोरिया राम पर तेजधार हथियारों से हमला करके उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। लाहोरिया राम ने आरोप लगाया कि मंगलवार को इन्हीं युवकों के साथियों ने उसके भाई पर हमला कर घायल किया था। उसने रोष जताया कि पुलिस के पास शिकायत करने के बावजूद भी पुलिस ने इस संबंध में अभी तक कोई कार वाई नहीं की। जिससे गुस्साए अमरपुरा के कुछ लोगों ने सिविल अस्पताल पहुंच पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।