मैकाटो एक्सपो की शुरुआत 14 से
लुधियाना - चंडीगढ़ रोड स्थित गलाडा ग्राउंड में मैकाटो नामक एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। मशीन के पुर्जों, इंजीनियरिंग मशीनरी, एग्री और ऑटो पाट्र्स पर आधारित ये एक्सपो 14 से 17 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। इस एग्जीबिशन का आयोजन ऑटो पाट्र्स एसोसिएशन इंडिया और कंफेडरेशन ऑफ मशीन टूल्स मेनुफेक्चरर लुधियाना के सहयोग से करवाया जा रहा है। तकनीक में लगातार आ रहे बदलावों के कारण व विश्व के साथ चलने के लिए ही इस एग्जीबिशन का आयोजन किया जा रहा है। पंजाब की स्मॉल स्केल इंडस्ट्रियल यूनिट को विश्व की अन्य कंपनियों के बराबर लाना ही इस एग्जीबिशन का मुख्य मकसद है। इस मेगा इवेंट में इंडस्ट्री के विभिन्न विभागों की तकनीकों को प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही ऑटोमेशन टेक्नॉलॉजी भी शो का मुख्य हिस्सा रहेगी। निपुण लोगों की कमी के चलते ऑटोमेशन तकनीक एक बेहतर उपाय है। एमएसएमई लुधियाना की ओर से वेंडर डेवल्पमेंट प्रोग्राम का भी आयोजन होगा जिसमें डिफेंस, रेलवे, एमएनसी और कॉरपोरेट कंपनियां हिस्सा लेंगी। तकरीबन 250 प्रतिभागी इसमें हिस्सा लेंगे।
बिजनेस प्लस