- Hindi News
- हैव ए हार्ट फाउंडेशन की ओर से मुफ्त इलाज
हैव ए हार्ट फाउंडेशन की ओर से मुफ्त इलाज
लुधियाना - हैव ए हार्ट फाउंडेशन की ओर से लगातार गरीब और जरूरतमंद बच्चों की मुफ्त हार्ट सर्जरी का आयोजन किया जा रहा है। बलबीर कुमार ने बताया कि हैव ए हार्ट फाउंडेशन एक चैरिटी संस्था है जिसका मुख्य कार्यालय बैंगलोर में स्थित है। इस संस्था का मुख्य मकसद ही एक साल से लेकर 16 साल तक के जरूरतमंद बच्चों की मुफ्त में हार्ट सर्जरी करना है। अब तक संस्था की ओर से लुधियाना में 14 सफल ऑपरेशन किए जा चुके हैं। इस संस्था कि लाइफ मेंबरशिप सिर्फ 2100 रुपये हंै। इस कमेटी में संजीव जैन, विपन सूद, अमीत गुप्ता, नीरज सूद, अमीत गुप्ता, योगेश राय और गगनदीप भल्ला शामिल हैं।