- Hindi News
- वाल्मीकि सेवक संघ ने दिया निगम कमिश्नर को मांग पत्र
वाल्मीकि सेवक संघ ने दिया निगम कमिश्नर को मांग पत्र
लुधियाना - सफाई कर्मचारी तथा सीवरमैनों की लटकती आ रही मांगों को लेकर वाल्मीकि सेवक संघ ((वीएसएस)) ने नगर निगम कमिश्नर को मांग पत्र सौंपा गया। उन्होंने मांग की है कि कच्चे तौर पर काम करते आ रहे कर्मचारियों को तुरंत पक्का किया जाए, कर्मचारियों की तनख्वाह पहली तारीख को दी जाए, स्केल तथा पे-स्केल दुगने किए जाए, सेफ्टी किट दी जाए, नगर निगम की ओर से 15लाख रुपए का जीवन बीबा किया जाए। जिसकी अदायगी निगम की ओर से ही की जाए। ताकि इसका लाभ उनके परिवार वालों को मिल सके, कर्मचारियों के मैडिकल कार्ड बनवाए जाए आदि मांगों को पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर 15 दिन के अंदर मांगों को नहीं माना गया तो कर्मचारी संघर्ष का रास्ते अपनाने के लिए मजबूर हो जाएंगे। जिसकी जिम्मेदार नगर निगम खुद होगी।