घर के बाहर से बाइक चोरी
लुधियाना - जमालपुर कॉलोनी में स्थित घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। इस संबंध में थाना मोती नगर की पुलिस ने जमालपुर के रहने वाले विशाल कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपनी मोटरसाइकिल को घर के बाहर खड़ी कर अंदर चला गया। थोड़ी देर बाद जब वह मोटरसाइकिल लेने आया तो देखा कि मोटरसाइकिल अपनी जगह पर नहीं थी। आसपास तलाश करने पर भी कोई पता ना चलने पर शिकायतकर्ता ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।