- Hindi News
- लर्निंग लाइसेंस के लिए बुधवार को आए रिकॉर्ड 673 आवेदन
लर्निंग लाइसेंस के लिए बुधवार को आए रिकॉर्ड 673 आवेदन
प्रमुख संवाददाता - लुधियाना
बुधवार को लर्निंग लाइसेंस के लिए एक ही दिन में पहुंचे 673 आवेदन के साथ रिकॉर्ड कायम हो गया। प्रतिदिन औसतन आने वाले 250 आवेदन की बजाए इतनी बड़ी संख्या में आए आवेदनों के चलते मॉडल टाउन ट्रैफिक चिल्ड्रन में एक बजे तक चलने वाला काम शाम पांच बजे तक जारी रहा। कारण था वीरवार से लर्निंग लाइसेंस के लिए शुरू होने वाला कंप्यूटराइज्ड टेस्ट। नई प्रक्रिया के तहत आवेदक को ट्रैफिक पार्क में बने नए सेंटर में टैब पर आने वाले 10 सवालों के जवाब 30 सेकेंड में देने होंगे। दस में से 6 सही जवाब देने पर ही लाइसेंस प्रक्रिया आगे बढ़ेगी नहीं तो आवेदक को फिर से आवेदन करना होगा। इसके लिए सर्वर में ट्रैफिक नियमों संबंधी 150 सवाल फीड किए गए हैं। हर आवेदक की टैब पर अलग अलग दस सवाल आएंगे। नए प्रोजेक्ट का शुभारंभ वीरवार दोपहर 12 बजे ट्रांसपोर्ट मंत्री अजीत सिंह कोहाड़ करेंगे।