जाली सीडी बेचने वाला गिरफ्तार
लुधियाना - माता रानी चौक के निकट जाली सीडी बेचने के आरोप में थाना कोतवाली की पुलिस ने हरविंदर नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से 1800 सीडी बरामद की है। जांच अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उक्त व्यक्ति माता रानी चौक के निकट सीडी बेच रहा है। जिस पर रेड कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ कापी राइड एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया गया है।