- Hindi News
- कोठी में स्टॉक किया था 5.४0 क्ंिवटल चूरापोस्त
कोठी में स्टॉक किया था 5.४0 क्ंिवटल चूरापोस्त
वरिष्ठ संवाददाता - लुधियाना
जालंधर बाइपास स्थित ग्रेन मार्केट में आलीशान कोठी में रेड कर सीआईए-1 की पुलिस 5 क्विंटल 40 किलो चूरापोस्त बरामद कर ली। लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गांव जलवाना के रहने वाले रघुवीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट क अधीन मामला दर्ज किया है। सीआईए के इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी के दो अन्य साथियों निर्भय व गगन को संगरूर पुलिस ने चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी तब भी मौके से पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी ने ग्रेन मार्केट में चूरापोस्त रखी हुई है।
जब पुलिस ने रेड की तो आरोपी मौके पर मौजूद नहीं था। आरोपियों ने कोठी की दूसरी मंजिल पर 18 बोरियों में चूरा पोस्त भर कर रखा हुआ था। आरोपी के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज है। आरोपी के गांव में भी रेड की गई है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पार्टी गठित की गई है।