- Hindi News
- बैंक के पास गिरवी रखा प्लाट बेचा, धोखाधड़ी का पर्चा दर्ज किया
बैंक के पास गिरवी रखा प्लाट बेचा, धोखाधड़ी का पर्चा दर्ज किया
लुधियाना - बैंक के पास गिरवी रखा गया प्लाट बेचने के आरोप में थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दुगरी फेस -3 की रहने वाली रमिदंर कौर की शिकायत पर कपूर सिंह, कर्मजीत सिंह, व उनके साथियों को नामजद किया है। पुलिस को दिए बयान में रमिदंर कौर ने बताया कि उसने उक्त आरोपियों से दुगरी में 1500 वर्ग गज का प्लाट खरीदा था। जिसके एवज में उसने आरोपियों को 35 लाख रुपए भी दे दिए । लेकिन बाद में आरोपियों ने ना तो उसकी रजिस्ट्री करवाई और ना ही उसके पैसे वापस किए। बाद में पता चला कि आरोपियों ने उस प्लाट को बैंक के पास गिरवी रख कर लोन लिया हुआ है। जांच कर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह पुलिस उनकी तलाश कर रही है।