- Hindi News
- लक्ष्मी लेडीज क्लब में तंबोला गेम्स करवाई
लक्ष्मी लेडीज क्लब में तंबोला गेम्स करवाई
भास्कर न्यूज - लुधियाना
लक्ष्मी लेडीज क्लब में कॉफी सेशन का आयोजन किया गया। कॉफी सेशन की शुरुआत क्लब मेंबर्स ने कॉफी पीने के साथ की। वहीं, तंबोला की भी कई गेम्स का आयोजन किया गया। जिसमें कई तरह के सरप्राइज गिफ्ट्स भी मेंबर्स ने जीते। वन मिनट गेम्स, टेबल गेम्स में भी सदस्याओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की खास पेशकश मेंबर्स की ओर से पेश किया गया डांस रहा। जिसका सभी मेंबर्स ने खूब आनंद उठाया। साथ ही लजीज स्नैक्स का भी सदस्याओं ने आनंद उठाया। मेंबर्स ने गाने व डांस कर इस सेशन में खूब मजे भी किए। क्लब की प्रेसिडेंट गीता गुप्ता ने सभी मेंबर्स को तंबोला की गेम्स खिलवाई।