पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेत चुरा कर भाग रहे 6 लोगों को धरा

रेत चुरा कर भाग रहे 6 लोगों को धरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
अवैध माइनिंग कर रेत चुरा कर भाग रहे 6 लोगों को थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से रेत से भरी हुई 6 ट्रालियां भी बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ माइनिंग एक्ट व चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह के अनुसार एएसआई प्रितपाल सिंह की पार्टी ने गहलेवाल के निकट नाकाबंदी के दौरान जगजीत सिंह व दिलबाग को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि उनकी टीम ने नाकाबंदी हुई थी तो दो लोग रेत से भरी ट्राली लेकर आ रहे थे। पुलिस को देख कर उन्होंने पीछे ही मुडऩे की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसी तरह से हैड कांस्टेबल विपन ने सुंदर नगर चौक में नाकाबंदी के दौरान जसपाल सिंह ताजपुर रोड, जसपाल सिंह जीवन नगर व वरिंदर कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से रेत से भरी हुई 3 ट्रालियां बरामद की है। इसी तरह से हेडकास्टेबल ने ताजपुर रोड की छोटी पुली पर की गई नाकाबंदी के दौरान अमरीक सिंह नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से रेत से भरी गई ट्राली बरामद की है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मौके पर आरोपी कोई भी दस्तावेज या सरकारी पर्ची नहीं दिखा सके।