पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तिवारी ने एक महीने में मांगी पुरानी कचहरी चौक की ट्रैफिक स्टडी रिपोर्ट

तिवारी ने एक महीने में मांगी पुरानी कचहरी चौक की ट्रैफिक स्टडी रिपोर्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छह पेट्रोल पंपों को फिर से जारी होगा नोटिस
प्रमुख संवाददाता - लुधियाना
शहर में ट्रैफिक समस्या को दूर करने व इसके मौजूदा स्टेट्स को जानने के लिए निगम कमिश्नर राहुल तिवारी की अगुवाई में ट्रैफिक पुलिस, ट्रैफिक विशेषज्ञ व निगम अधिकारियों की एक बैठक डी जोन सराभा नगर में हुई। इस मीटिंग में निगम कमिश्नर राहुल तिवारी ने पुरानी कचहरी चौक के मौजूद ट्रैफिक पर गहरी चिंता भी जताई। तिवारी ने इस दौरान साफ तौर पर कहा कि मैं आज भी अपनी कोठी से ए जोन कार्यालय जाते जाम में फंस जाता हूं, जब रेलवे मॉल गोदाम से आने वाला लक्कड़ पुल आरओबी चालू हो जाएगा, तो तब क्या होगा। जहां अगले एक माह में ये चालू होगा, तो वहीं मार्च माह में भारती का पैवेलियन मॉल भी चालू होने जा रहा है। तिवारी ने पुराने कचहरी चौक के लिए राइट्स, आईएंडएलएफएस, ट्रैफिक एक्सपर्ट से विस्तृत स्टडी रिपोर्ट एक माह के भीतर मांगी है। इस दौरान ट्रैफिक एक्सपर्ट राहुल वर्मा की ओर से शहर में बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था के लिए भी सुझाव दिए। जिनमें लांग टर्म में बस अड्डा, ट्रांसपोर्ट नगर व होलसेल मार्किट को शहर से बाहर करना शामिल है। तिवारी ने इस मुद्दे को बेहतर बताते इस पर अलग मीटिंग करने को कहा है। ये मीटिंग करीब ढाई घंटे चली। जिसमें एडिशनल कमिश्नर डा. सुमित जारंगल व सब इंस्पेक्टर स्वर्ण सिंह अन्य स्टाफ मौजूद था।
६ पेट्रोल पंपों को दोबारा से जारी होंगे नोटिस : नगर निगम की ओर से सर्विस लेन पर आते छह पैट्रोल पंपों को फिर से नोटिस जारी करेगा। इन्हें पहले भी नोटिस जारी किया गया था, लेकिन अभी तक इनका कोई जबाव नहीं आया।
इन पैट्रोल पंपों में संधू पैट्रोल पंप, सहगल पैट्रोल पंप विश्वकर्मा चौक, फिरोजपुर रोड पर दिलबाग फिलिंग स्टेशन, गोवर्धन मॉल के पास लक्ष्मी पंप के अलावा ढोलेवाल व स्लेम टाबरी की सर्विस लेन पर आते दो पैट्रोल पंप शामिल हैं। इन पंपों से निगम ने लीज डीड व अलाटमेंट संबंधी कई दस्तावेज मांगे हुए हैं।




ये लिए गए फैसले

ञ्चपुरानी राहों रोड पर आज बंद किए जाएंगे पांच कट

ञ्चसुभानी बिल्डिंग, ब्राउन रोड, सहित कई अन्य सड़कों से 15 फरवरी तक शिफ्ट होंगे डैड टेलीफोन खंभे

ञ्चसिधवां नहर से फिरोजपुर रोड चुंगी की लाइटें 25 फरवरी तक होंगी चालू

ञ्चसराभा नगर, घुमारमंडी मेन रोड व कृष्णा मंदिर से गुरुद्वारा सिंह सभा रोड पर पैड पार्किंग को निगम जारी करेगा टेंडर

ञ्चबाडेवाल रोड, पक्खोवाल स्टेडियम से आगे, माल रोड पर 15 फरवरी तक लगेंगी यैलो लाइन

ञ्चआत्म नगर, जवाहर नगर कैंप व जालंधर बाइपास पर सिटी बस का बस शैल्टर बदलाव को दिया सुझाव