पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एटीएम गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

एटीएम गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना - गैस कटर से काट कर एटीएम तोड़कर नकदी चुराने वाले गिरोह के अन्य सदस्यों को लेकर सीआईए-2 की पुलिस लगातार रेड कर रही है। आरोपियों को पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया हुआ है। इंस्पेक्टर राजेश शर्मा के अनुसार आरोपियों से अन्य वारदातों को लेकर भी कई सुराग मिले है। जिनके आधार पर आरोपियों के अन्य सदस्यों के बारे में पता लगाया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुए चोरी के मामलों को लेकर भी दोबारा खंगाला जा रहा है। इस बात का पता लगा है कि आरोपियों ने कुछ समय पहले ही नई कार खरीदी थी । जिसमें सरगना रमन अपने साले अजय कुमार के साथ फरार हुआ था। आरोपियों ने बताया कि कुछ समय पहले ही उन्होंने फिरोजपुर में भी ट्रेन से खाद से भरी बोरियां चोरी की थी। आरोपियों के खिलाफ ट्रांसफार्मर की तार चोरी करने , आर्म एक्ट , घरों व दुकानों के ताले तोड़ कर चोरी करने के आरोप में कई मा मलें दर्ज है।