- Hindi News
- बिजली के रेट बढ़ाने के बारे में राय जानने के लिए बैठक ३ को
बिजली के रेट बढ़ाने के बारे में राय जानने के लिए बैठक ३ को
भास्कर न्यूज - लुधियाना
पंजाब राज बिजली रेगुलेटरी कमिशन की ओर से बिजली के रेट बढ़ाने संबंधी लोगों की राय जानने के लिए पंजाब भर में बैठकों का दौर जारी है। इसी के अंतर्गत ३ फरवरी को बैठक मल्टीपर्पज हाल, पावर कॉलोनी, पीएसपीसीएल फिरोजपुर रोड पर की जाएगी। चीफ इंजीनियर रछपाल सिंह ने बताया बैठक में औद्योगिक, किसान व आम खपतकार के विभिन्न संगठन भाग लेंगे। जिसमें सभी बिजली के रेट बढ़ाने संबंधी अपनी-अपनी राय देंगे। बैठक का आयोजन सुबह साढ़े 11 से डेढ़ बजे तक किया जाएगा।