- Hindi News
- सिंगल शिफ्ट करने के लिए पीएयू स्कूल प्रबंधक करेंगे मुख्यमंत्री से सिफारिश
सिंगल शिफ्ट करने के लिए पीएयू स्कूल प्रबंधक करेंगे मुख्यमंत्री से सिफारिश
भास्कर न्यूज - लुधियाना
पिछले 5 वर्षों से दो शिफ्ट में चलने वाले गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल पीएयू की सिंगल शिफ्ट करने के लिए एक फरवरी को स्कूल प्रबंधक सीएम प्रकाश सिंह बादल से डिमांड करेंगे। हालांकि, स्कूल प्रबंधक इस डिमांड के पीछे स्टूडेंट्स को होने वाली दिक्कतों को जरिया बना रहे हैं। लेकिन अगर स्कूल प्रबंधकों की इस डिमांड पर सीएम अपनी मोहर लगाते हैं तो स्कूल परिसर में अगले सत्र से सिंगल शिफ्ट होने से लगभग 25 कमरों की ज्यादा जरूरत पड़ेगी। जिसके लिए स्कूल प्रबंधकों ने अपनी फाइनल तैयार करके सीएम को सौंपने की तैयारी की है।
२009 में स्कूल में स्टूडेंट्स की संख्या 1700 होने पर खुद स्कूल प्रबंधकों ने इस स्कूल को दो शिफ्ट में चलाने का आग्रह किया था। जिसको मान कर तबसे इस स्कूल में सुबह और दोपहर दो शिफ्ट चलाई जा रही है। स्कूल बिल्डिंग बनाने के एस्टिमेट हो रहे तैयार सीएम द्वारा एक फरवरी को गवर्नमेंट माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिमिट्री रोड, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल हंबड़ां खुर्द और गवर्नमेंट माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मॉडल टाउन में विजिट करेंगे। विहीं, हैबोवाल खुर्द स्कूल ने अपने स्कूल की अनसेफ बिल्डिंग को गिरा कर नए सिरे से बिल्डिंग बनाने की मांग की फाइल तैयार करवाई है। सीएम विजिट से पहले जिला शिक्षा अधिकारी के साथ पब्लिक हेल्थ के एक्सइएन ने स्कूल का दौरा किया और उनकी मांग को देखते हुए एस्टीमेट तैयार किया। ्र 31 को डीसी इन स्कूलों का दौरा करेंगे।