पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीएनआईएमटी के स्टूडेंट्स एवन साइकिल का किए दौरा

जीएनआईएमटी के स्टूडेंट्स एवन साइकिल का किए दौरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
मॉडल टाउन स्थित गुरु नानक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी स्टूडेंट्स ने इंडस्ट्रीयल विजिट की। बीसीए फाइनल इयर के स्टूडेंट्स ने जीटी रोड स्थित एवन साइकिल लिमिटेड में इंडियन सोसायटी फॉर टेक्निकल एजुकेशन((आईएसटीई)) स्टूडेंट्स चैप्टर की ओर से इस विजिट का आयोजन किया गया। एवन साइकिल लिमिटेड के जनरल मैनेजर सुनील गुप्ता ने स्टूडेंट्स को सारे मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस के बारे में जानकारी दी। स्टूडेंट्स ने इनवेंटरी, मैन्युफैक्चरिंग, फॉर्म, असेंबली, रिसर्च और डेवलपमेंट डिपार्टमेंट का दौरा किया।स्टूडेंट्स ने टेक्निकल डिपार्टमेंट वालों से भी बातचीत की। वहीं टेक्निकल मैनेजर ने छात्रों को टेस्टिंग, एसेंबलिंग, मैन्युफैक्चरिंग, पैकेजिंग और डिजाइनिंग के महत्व के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही एवन साइकिल के सफर के बारे में भी बताया। इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ. कर्नल एचएस संघा ने एवन साइकिल के मैनेजर बीएस धीमान का इस विजिट के लिए धन्यवाद किया।