शिक्षा के बिना देश तरक्की नहीं कर सकता
लुधियाना - प्राथमिक शिक्षा के बिना कोई भी देश, राज्य या क्षेत्र तरक्की नहीं कर सकता। चाहे वह शिक्षा स्कूल, कॉलेज या यूनिवर्सिटी स्तर पर क्यों न हो? यह बातें पंजाब विधानसभा के स्पीकर चरनजीत सिंह अटवाल ने पायल क्षेत्र के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांव सियाड़ और गांव लहर में माई भागों स्कीम के तहत लड़कियों को साइकिल बांटने के लिए दौरान कहीं। अटवाल ने कहा कि पंजाब सरकार गांव के स्कूलों में पढऩे वाले मेधावी स्टूडेंट के लिए छात्रवृति देने की स्कीम शुरू की है। स्कीम का लाभ उन स्टूडेंट्स को मिलेगा जिनके अंक सालाना परीक्षा में 80 फीसदी हों और उनकी सालाना आमदन तीस हजार रुपए हो। डॉ. अटवाल ने कहा कि गांव में मेधावी स्टूेडेंट्स को शिक्षा प्रदान करने के लिए पंजाब सरकार की तरफ से अलग स्कूल खोलने की योजना बनाई गई है। जिसके तहत प्रत्येक स्कूल के निर्माण पर कम से 25 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। स्टूडेंट को मुफ्त शिक्षा के साथ खाना और होस्टल की सुविधा भी मुफ्त दी जाएगी।