केवीएम और पीएयू अगले राउंड में पहुंचे
लुधियाना - कोका कोला क्रिकेट कप टूर्नामेंट अंडर 16 के चौथे दिन दो मैच खेले गए। पहला मैच ननकाना साहिब पब्लिक स्कूल और केवीएम स्कूल के बीच ननकाना साहिब पब्लिक स्कूल में खेला गया। केवीएम ने पहले टास जीत कर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करते हुए ननकाना साहिब पब्लिक स्कूल ने सभी विकेट गंवा कर 27 ओवर में 124 रन बनाए। जवाब मे खेलने उतरी केवीएम की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 15 ओवर में लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। केवीएम की टीम के दीपेन चितकारा ने 84 रन बनाकर 9 विकेट से मैच को जीत दिलाई। दूसरा मैच गवर्नमेंट कॉलेज के ग्राउंड में पीएयू और जीएमटी स्कूल के बीच खेला गया। जीएमटी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। जीएमटी स्कूल ने सभी विकेट गंवा कर 29 ओवर में 97 रन बनाए। जबकि जवाबी तौर पर बल्लेबाजी करते हुए पीएयू ने 2 विकेट गंवा कर 15.5 ओवर में मैच जीत लिया। 8 विकेट से पीएयू विजेता रही। मोहाली में होने वाले अगले राउंड के लिए केवीएम स्कूल ने अपनी जगह बना ली है। जोकि अन्य डिस्ट्रिक्ट की विजेता टीम के बीच में खेला जाएगा।