पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीसीटीई की डजेका को बेस्ट फॉरेन स्टूडेंट अवॉर्ड

पीसीटीई की डजेका को बेस्ट फॉरेन स्टूडेंट अवॉर्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
पंजाब कॉलेज ऑफ टेक्नीकल एजुकेशन के इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी की स्टूडेंट गेराल्डाइन आर डजेका को बेस्ट फॉरेन स्टूडेंट 2013 का खिताब दिया गया। पंजाब टेक्नीकल यूनिवर्सिटी के 18वें स्थापना दिवस पर गेराल्डाइन को पुरस्कृत किया गया। जिम्बाब्वे की रहने वाली गेराल्डाइन ने अपना कोर्स 2010 में पीसीटीई से शुरू किया था। ये अवॉर्ड शिक्षा के साथ एक्स्ट्रा करिक्युलम एक्टिविटी में अच्छा प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट को दिया जाता है। पीसीटीई इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के हेड डॉ. जिया उर रहमान ने विभाग को काफी नाम किया है। पीसीटीई के डायरेक्टर जनरल डॉ. केएनएस कंग ने गेराल्डाइन की इस सफलता पर उसे बधाई दी।