- Hindi News
- भैरो मंदिर में बाबा ने चौकी में दिए प्रवचन
भैरो मंदिर में बाबा ने चौकी में दिए प्रवचन
भास्कर न्यूज - लुधियाना
न्यू शिवपुरी गली नंबर 9 स्थित बाबा सिद्ध चानो काल भैरो मंदिर में चौकी का आयोजन बाबा दविंदर बिट्टू की अध्यक्षता में किया गया। चौकी के दौरान हवन यज्ञ कर सभी की सुख शांति के लिए मनोकामना की। बाबा दविंदर बिट्टू ने कहा कि स्वार्थी व्यक्ति से हमेशा दूर रहना चाहिए। क्योंकि वह तुम्हें कभी भी नुकसान पहुंचा सकता है।
वह सिर्फ हमेशा अपनी भलाई के लिए ही सोचता रहता है। उसे दूसरों की जरुरतों की फिक्र नहीं होती।इसलिए स्वार्थी व्यक्ति अपनी मंजिल से भटका रहता है। अपनी मंजिल पाने के लिए वह दूसरों को नुकसान पहुंचाने के बारे में सोचता रहता है। इस मौके पर दलजीत, माडू बाबा, बिंदर बाबा, अनमोल कुमार, रत्न चंद, रमेश कुमार, कुलदीप सिंह, आजाद कुमार, हरबंस लाल अन्य
मौजूद रहे।