पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाला जी की 50वीं चौकी की प्रचार सामग्री जारी

बाला जी की 50वीं चौकी की प्रचार सामग्री जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना - श्री बाला जी महोत्सव कमेटी की बैठक प्रधान संजय गुप्ता की अध्यक्षता में श्री पंचमुखी बाला जी मंदिर दुर्गापुरी हैबोवाल में हुई। कमेटी के चेयरमैन अशोक गुप्ता, मुख्य संरक्षक गिरीश गुप्ता, सुभाष बत्तरा, संजय गर्ग, साहिल गुप्ता, सुमित गुप्ता, सुरिंदर क्वात्रा, शम्मी कश्यप, दर्शन सेठी, राजू, थम्मन एवं राहुल नागपाल ने संयुक्त रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। बाला जी मंदिर के 50वीं चौकी पर की जाने वाली तैयारियों के बारे में विचार किया गया। सेक्रेटरी साहिल गुप्ता ने बताया कि चौकी में बाबा बालक नाथ का गुणगान करने के साथ ही बाबा जी को रोट का प्रसाद चढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर कमेटी के सभी सदस्य मौजूद थे।