- Hindi News
- आजाद हिन्द निर्माण मजदूर यूनियन की बैठक का गठन
आजाद हिन्द निर्माण मजदूर यूनियन की बैठक का गठन
लुधियाना - आजाद हिंद निर्माण मजदूर यूनियन की कामरेड हरि सिंह साहनी की अध्यक्षता में मीटिंग बुलाई गई। साहनी ने कहा कि नेता सुभाष चंद्र बोस द्वारा स्थापित क्रांतिकारी पार्टी अखिल हिंद फारवर्ड ब्लॉक आगामी लोकसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि वह अपना कीमती वोट ईमानदार और अच्छी छवि वाले को ही दें। सुभाष चंद्र बोस की पार्टी भ्रष्टाचार से लड़ेगी और हमेशा देश वासियों के हित के लिए संघर्ष करेगी। इस मौके पर कामरेड राम किनकर चौहान, वरिंदर राय, रबिन्द्र राम, लाल बहादुर वर्मा, नंद लाल यादव, राम पासवान, राजू गुप्ता, मोह मद अ तर, जगन यादव और केदार शाह मौजूद थे।