एसडीपी स्पोट्र्स क्रिकेट कप का फाइनल कल
लुधियाना - एसडीपी सभा स्पोट्र्स एकेडमी क्रिकेट कप में सेमीफाइल मैच खेले गए। एसडीपी हजूरी रोड ने बीवीएम किचलू नगर को 2 विकेट से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। एसडीपी ने पहले बीवीएम स्कूल को बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। बीवीएम स्कूल ने 20 ओवर म 103 रन बनाए । एसडीपी स्कूल की टीम ने 2 विकेट रहत मैच जीत लिया दी। फाइनल मैच 1 फरवरी को होगा।