पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएमसीएच ने शुरू की ‘की होल स्पाइन सर्जरी’

सीएमसीएच ने शुरू की ‘की होल स्पाइन सर्जरी’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना - कमर दर्द, टांग में दर्द व डिस्क आदि की समस्याओं से पक्के तौर पर राहत के लिए क्रिसचन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ((सीएमसीएच)) के न्यूरोसर्जरीकल विभाग द्वारा ‘की होल स्पाइन सर्जरी’ शुरू की गई है। न्यूरोसर्जरीकल विभाग के एचओडी सर्वप्रीत सिंह ने की होल स्पाइन सर्जरी के बारे में बताया कि इस सर्जरी की खासियत यह है कि सर्जरी के बाद उसी दिन से व्यक्ति चलने-फिरने लगता है। अब तक 100 से भी ज्यादा लोगों की यह सर्जरी की जा चुकी है।