युवा अकाली दल ने किया रोष-प्रदर्शन
लुधियाना - युवा अकाली दल और सिख स्टूडेंट फेडरेशन ग्रेवाल ने राहुल गांधी की तरफ से 1984 के सिख विरोधी दंगों में कांग्रेसियों की भूमिका स्वीकार करने पर वरिष्ठ युवा अकाली नेता गुरदीप सिंह गोशा और गुरचरण सिंह ग्रेवाल की अध्यक्षता में माता रानी चौक के पास काली पट्टियां बांधकर रोष-प्रदर्शन किया। यहां युवा अकाली नेता मनप्रीत सिंह बंटी, जसमीत सिंह मक्कड़, चरनप्रीत सिंह मिक्की, कुलदीप सिंह ढिल्लों, जसप्रीत सिंह काका, सुमित जायसवाल, जसपाल सिंह माछीवाड़ा, सरबजीत सिंह हनी, अमनदीप सिंह पारस मौजूद थे।