पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सद्भावना दिवस के रूप में मनाईगई महात्मा गांधी की पुण्यतिथि

सद्भावना दिवस के रूप में मनाईगई महात्मा गांधी की पुण्यतिथि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रमुख संवाददाता - लुधियाना
जिला कांग्रेस कमेटी शहरी की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 66वीं पुण्यतिथि को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आत्म नगर के सहयोग से शिमला पैलेस, शिमलापुरी में आयोजित सभा के दौरान जिलाध्यक्ष पवन दीवान के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि भेंट की गई।
पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के दौरान दीवान ने कहा कि आपसी भाईचारा व एकता किसी भी समाज की नींव हैं और इस नींव को मजबूत करने के लिए हिंसा के मार्ग को त्यागना बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी ने अहिंसा का मार्ग अपनाकर अंग्रेजों को भारत छोडऩे पर मजबूर कर दिया था। इस दौरान उन्हें कई बार जेल जाना पड़ा, सत्याग्रह किया, क्विट इंडिया, अंग्रेजो भारत छोड़ो, दांडी मार्च आदि आंदोलन चलाए, मगर अहिंसा का मार्ग न छोड़ा। जिसके लिए रविंद्रनाथ टैगोर ने उन्हें महा-आत्मा यानि महात्मा और सुभाष चंद्र बोस ने उन्हें राष्ट्रपिता की उपाधि दी गई। जिला कांग्रेस देहाती के प्रधान मलकीत सिंह दाखा ने कहा कि अहिंसा के मार्ग पर चलकर बड़ी-से-बड़ी कठिनाई को हल किया जा सकता है, जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की भारत सहित पूरी दुनिया को अमूल्य देन है। उन्होंने माना कि अहिंसा का मार्ग थोड़ा मुश्किल है।
इस मार्ग पर चलने के लिए आपका आत्मविश्वास और सब्र सबसे बड़ा सहारा है। वर्तमान पीढ़ी को महात्मा गांधी जी द्वारा दर्शाए मार्ग को अपनाना चाहिए, तभी हम भविष्य की कठिनाइयों का डटकर सामना कर सकते हैं। इस अवसर पर अमित पारती, प्रितपाल सिंह घायल, कमल शर्मा, जगदीश कुमार, हरभगवान दास, गुरदयाल सिंह बाजवा, मुलखराज शर्मा, गुरदयाल सिंह फौजी, जगतार सिंह गरचा, संतोख सिंह, बचित्तर सिंह बुर्जी को दौशाला भेंट करके सम्मानित किया। जहां अन्यों के अलावा ब्लॉक प्रधान पलविंदर सिंह तग्गड़, राकेश शर्मा, गुरमुख सिंह मिट्ठू, बलजिंदर सिंह बंटी, रॉकी भाटिया, जरनैल सिंह शिमलापुरी, राजीव राजा, सन्नी कैंथ, बलविंदर सिंह बेदी, डा. ओंकार चंद शर्मा, मोहिन्दर सिंह शीह, सुनील शुक्ला, अवतार कंडा, बहादुर सिंह, प्रिंस जोहर, रोहित डोगरा, राकेश खन्ना, रविंदर कपूर, नरिन्दर सुरा, हरङ्क्षजदर हरिओम, हरङ्क्षजदर सिंह खरोड़े, हरदेव सिंह मनकू, दर्शन सिंह, नरिन्दर सुरा भी मौजूद रहे। गांधी जयंती कांग्रेस के महासचिव अनिल पारती की अध्यक्षता में हिंदी बाजार में मनाई गई। सभी मेंबरों ने उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित किए और महात्मा गांधी के दिखाए रास्ते में पर चलने का प्रण लिया।
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने देश के लिए को खुद को बलिदान कर दिया। वह हमेशा सच्चाई के पथ पर चले और दूसरों को भी सच्चाई के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर अनिल पारती, असीम पारती, अनूप शर्मा, सौरव थापर, गगनदीप, टींकू, सौरव भगत, केवल आनंद, जय प्रकाश, मुनीश गर्ग मौजूद थे।