पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शेवरले की बैठक में टैक्सी उद्यमियों ने लिया हिस्सा

शेवरले की बैठक में टैक्सी उद्यमियों ने लिया हिस्सा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना - शेवरले-एंज्वाय लिमिटेड एडीशन के बारे में जागरूक करने के लिए पदम शेवरले द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें टैक्सी उद्योग से जुड़े व्यवसायी ने हिस्सा लिया। मीटिंग में कंपनी के मैनेजर रंकज खुराना ने बताया कि आज के दौर में सफर करना महंगा हो गया है। पेट्रोल, डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। जिसका बोझ टैक्सी मालिकों की जेब पर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि शेरवले गाड़ी के खरीदारों को तीन साल के लिए एक लाख किमी. तक रख-रखाव की गारंटी दी जाती है। जिससे टैक्सी चालकों को मरम्मत का खर्च नहीं पड़ता है। इस बैठक दौरान शामिल हुए टैक्सी ऑपरेटरों, व्यवसायियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पदम मोटर्स के प्रबंधक गगनप्रीत सिंह बराड़, परमजीत सिंह, भगविंदर पाल सिंह, रोहित वर्मा, तरसेम सिंह, नवदीप सिंह मौजूद थे।



पदम शेवरले की टैक्सी उद्यमियों के साथ मीटिंग हुई। जिसमें पंजाब टैक्सी यूनियन प्रधान गुरमिंदर को सम्मानित किया गया।