- Hindi News
- मॉडल टाउन में सुन्दर कांड पाठ का आयोजन किया
मॉडल टाउन में सुन्दर कांड पाठ का आयोजन किया
भास्कर न्यूज - लुधियाना
श्री हनुमंत सेवा संगीत परिवार द्वारा श्री सुंदर कांड पाठ का आयोजन मॉडल टाउन एक्सटेंशन में किया गया। पाठ के आरंभ में मुख्य यजमान रोशन लाल वोहरा, राजकुमार, राकेश, वरिंदर वोहरा, जतिन, पल्लवी ने गणेश पूजन कर हनुमान जी का आह्वान किया। इसके बाद संगीत परिवार के मनमोहन भट्ट, वीरेश विज, विनोद टंडन, दीपक जैन, शेलेंद्र कोछड़, विजय सिंघानिया ने सुंदर कांड पाठ किया।
मनमोहन भट्ट ने कहा कि जीवन में यदि कोई सच्चा ड्डका है। इसलिए हमारे जीवन में हरि के साथ हमारा संबंध बना रहना चाहिए। वीरेश विज ने दर ते बिछाया तेरे पल्ला भजन गाकर प्रभु से उसकी भक्ति मांगी। पाठ संपन्न होने पर विजय कालड़ा, जतिन कालड़ा, पल्लवी, शिव साई सेवा समिति के प्रधान राजिंदर शर्मा, तरसेम गांधी, बिट्टू रिषी, सुधीर चड्डा, सुभाष अरोड़ा, अनिल शुक्ला, सरजू ने हनुमंत ध्वजा फहराया। संगीत परिवार द्वारा वोहरा परिवार को श्री हनुमंत स्वरूप प्रदान किया गया। प्रसाद वितरित कर सत्संग को विराम दिया गया।